Launchorasince 2014
← Stories

तो लिखो


जब दिल की बात कहने को
कोई साथ ना हो
तो लिखो

जब दिल का दर्द
आँसूओं से बयान ना कर पाओ
तो लिखो

भीड़ में भी
अकेला महसूस करो
तो लिखो

जब खुशियों को
किसीके ज़िंदगी मे लाना हो
तो लिखो

प्यार का इज़हार
अगर याद में रखना हो
तो लिखो

मैं ये नही कहता
की तुम लिखने से
खुशियों की बारिश होगी
पर जब बीस साल बाद
आप अपने प्रेम पत्र पढ़े
तो आप जरूर मुस्कुराओगे
वो मुस्कुराहट अगर आपको देखनी है
तो लिखो

जो लिखो, वो अच्छा है या नही
मत सोचो, जब दिल कुछ कहे
तो लिखो

ज़िंदगी के सफर में
खुदसे मिलना हो
तो लिखो

ज़िंदगी के बाद भी
अगर अमर रहना है
तो लिखो

कभी खुदके लिए
कभी दूसरों के लिए
पर जो लिखो
दिल से लिखो

अगर आप इस कविता का
दूसरा भाग पढ़ना चाहते हो
तो कमैंट्स में अपने खयाल तो लिखो

Your work is your legacy.
Protect it with NAK-ID.

Free to start. Takes two minutes. Lasts forever.

Start for Free →

Free account · No credit card required