Launchorasince 2014
← Stories

"जीवन.."

"कुछ कहानियां, कुछ बातें
कुछ किस्से, कुछ यादें
कुछ सच, कुछ झूठ
कुछ जुड़ा तो कुछ गया टूट!!
.
कुछ वहम, कुछ विश्वास
कुछ हुआ पूरा तो कुछ रही आस
कुछ सवाल, कुछ जवाब
कुछ सादा तो कुछ लाजवाब!!
.
कुछ शुरू, कुछ विराम
कुछ दिन, कुछ शाम
कुछ मेरा, कुछ तेरा
कुछ चमक तो कुछ सुनहरा!!
.
कुछ सुना, कुछ देखा
कुछ संभाला तो कुछ फेंका
कुछ छोड़ा तो कुछ जकड़ा
कुछ गिराया तो कुछ पकड़ा!!
.
जीवन कुछ खेल रंगों का
जीवन कुछ कायल शब्दों का!
जीवन कुछ नाम उड़ने का
जीवन कुछ कायल पंखों का!
जीवन कुछ नाम समरूपता का
जीवन कुछ कायल कल्पना का!
.
जीवन कुछ नाम चलने का
जीवन कुछ नाम बिछड़ने का
जीवन कुछ नाम एक लम्हे का
जीवन कुछ नाम मिले उस स्नेह का
जीवन कुछ नाम यादें सजोने का
जीवन कुछ नाम पाकर खोने का!!"

-"Tiara"