Launchorasince 2014
← Stories

खुद को रच रही हूँ मैं

अभी मैं ख्वाबों की चादर बुन ही रही हूँ
चलने के लिए रास्ते चुन ही रही हूँ
खलवत में बैठकर हसरतों की आवाज़ें सुन ही रही हूँ
फुरसत में कभी पूछोगे मुझसे मेरी पहचान
तो जानोगे कलाकार की तरह खुद को रच रही हूँ मैं।

कभी पीला रंग भरा, कभी सफ़ेद
कभी गुलाबी को गहरा किया
कभी पंक्तियों को लह में सजाने की कोशिश की
कभी उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया,
बिल्कुल इसी तरह।

तस्वीर की तरह, कविता की तरह
गीत की तरह और नृत्य की अदा की तरह
खुद को सलीके से बना रही हूँ मैं।
एक रचना रच रही हूँ मैं
फुरसत में कभी पूछोगे मुझसे मेरी पहचान
तो जानोगे कलाकार की तरह खुद को रच रही हूँ मैं।

Your work is your legacy.
Protect it with NAK-ID.

Free to start. Takes two minutes. Lasts forever.

Start for Free →

Free account · No credit card required