Launchorasince 2014
← Stories

Zindagi aur trees


ज़िन्दगी और पेड़

दोनों है एक समान

कठिनाईयों का सामना करके

दोनों में भर जाती है एक नयी जान|


आदमी है उस पेड़ की शाखाओं जैसा

हरियाली है खुशियाँ

और सूखा है उदासी

पर एक समानता है दोनों में भाई

अंधियारे के बाद सुहावनी सुबह है दोनों ने पाई|


जिस तरह पेड़ को

जल और प्रेम से सींचा जाए

उसी तरह यह जीवन भी

सूझ, बूझ, और संयम से संवर जाए|


फूलों जैसी खुश्बू

और फलों की मिठास

ज़िन्दगी के सफ़र में

प्रेम से आ जाए

पाकर इसे सबका जीवन

हर्षित हो बीत जाए|